Live Updates
कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ापंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूकबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ापंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू
1 min read

कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत

पंजाब की राजनीति में खेल जगत से जुड़ी एक और शख्सियत की एंट्री हुई है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले यादा सुरखपुरिया का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पार्टी में स्वागत किया और उन्हें राजनीतिक जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यादा सुरखपुरिया ने अपने खेल के दम पर पंजाब का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। वह वर्ल्ड कप के बेस्ट स्टॉपर रह चुके हैं और इस समय गांव सुरखपुर के सरपंच के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यादा सुरखपुरिया जैसी खेल जगत से जुड़ी शख्सियतों के पार्टी में शामिल होने से पंजाब में खेल संस्कृति को और बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यादा सुरखपुरिया को रंगला पंजाब बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और अर्जुन अवॉर्डी सज्जन सिंह चीमा, जिला महिला विंग की प्रधान किरणजीत कौर और संगठन इंचार्ज सनी रत्तड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने भी यादा सुरखपुरिया का स्वागत किया।

गौरतलब है कि यादा सुरखपुरिया ने कबड्डी के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई है। खेलों के साथ-साथ वह गांव सुरखपुर के सरपंच के तौर पर स्थानीय स्तर पर भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। अब उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत आम आदमी पार्टी के साथ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *