Live Updates
श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवसराजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पंजाब से 2 गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल; पिस्तौल और 40 कारतूस बरामदपंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंडभारत बना अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरायावैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने; सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतकU19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतकपंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसारश्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवसराजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका मामले में पंजाब से 2 गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल; पिस्तौल और 40 कारतूस बरामदपंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंडभारत बना अंडर-19 एशिया कप 2026 का चैंपियन, रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरायावैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने; सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतकU19 एशिया कप फाइनल में आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतकपंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार
1 min read

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने; सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत कई बड़े रिकॉर्ड्स के साथ हुई है। बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 232 दिन की उम्र में T20 क्रिकेट में कप्तानी करते हुए इतिहास रच दिया है। वह इस फॉर्मेट में दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में बिहार और सौराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था। उन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ 17 साल 311 दिन की उम्र में अपनी टीम की कप्तानी की थी।

हालांकि, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद वैभव की टीम बिहार को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए। इसके जवाब में सौराष्ट्र ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और बिहार को 5 विकेट से हरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *