Live Updates
किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा और उठाया जाएगा, किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटनबिक्रम सिंह मजीठिया और बादल परिवार के साथ तस्वीरें फाजिल्का गोलीकांड में शामिल लोगों के साथ अकाली दल (बादल) के संबंधों को बेनकाब करती हैं: बलतेज पन्नूचरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित नेता रणजीत सिंह 17 दिनों से इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं और कांग्रेस दलितों पर हमला करने वालों को बचा रही है: जसबीर सिंह गढ़ीअजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिलमानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामनेकांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन अंदर ‘माफिया का सामान’ है: दिनेश चड्ढाकिसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा और उठाया जाएगा, किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटनबिक्रम सिंह मजीठिया और बादल परिवार के साथ तस्वीरें फाजिल्का गोलीकांड में शामिल लोगों के साथ अकाली दल (बादल) के संबंधों को बेनकाब करती हैं: बलतेज पन्नूचरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित नेता रणजीत सिंह 17 दिनों से इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं और कांग्रेस दलितों पर हमला करने वालों को बचा रही है: जसबीर सिंह गढ़ीअजनाला से वारिस पंजाब के हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा, आप में शामिलमानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामनेकांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन अंदर ‘माफिया का सामान’ है: दिनेश चड्ढा
1 min read

मानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामने

मानसा के गांव भम्मे कलां के रहने वाले 35 वर्षीय दलजीत सिंह की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है। बठिंडा के एम्स में की गई शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दलजीत सिंह की मौत नशे के कारण होने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, दलजीत सिंह का शव 27 अक्टूबर की सुबह मानसा जिले के गांव रामानंदी के पास खेतों से मिला था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को हत्या का शक था। इसके बाद दलजीत के पिता जरनैल सिंह की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दूसरी ओर, परिवार ने दलजीत की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका जताई थी।

दलजीत की पत्नी परमजीत कौर के मुताबिक, दलजीत पहले नशे का आदी था, लेकिन उसने अपनी मौत से करीब तीन सप्ताह पहले ही नशा छोड़ दिया था।

बता दें कि 27 अक्टूबर को परिवार के सदस्य और गांववासी दलजीत का शव लेकर मानसा में चल रहे झोटा इंसाफ मोर्चे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रामदित्तेवाला चौक के पास रोक लिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

इसके बाद पुलिस दलजीत के शव को बठिंडा के एम्स अस्पताल ले गई, जहां 28 अक्टूबर को पोस्टमार्टम किया गया। दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार उसकी मौत के आठवें दिन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *