Live Updates
सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसासऊदी अरब जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, Air India और IndiGo समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द; रिफंड और रीबुकिंग पर आया अपडेट‘3 दिन का राशन-पानी घर में जमा कर लें’, ब्रिटेन सरकार की लोगों को सलाह; जानें आखिर क्यों जारी की गई चेतावनीश्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी, 25 से 27 अक्टूबर तक श्री हरिमंदिर साहिब में होंगे भव्य धार्मिक समागमप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा रोकने की कोशिश कर रहे हैं: अरविंद केजरीवालअमित शाह मजिठिया के साथ हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त करेंगे?? यह दुनिया का 8वां अजूबा होगा: अरविंद केजरीवालभाजपा हमेशा किसान विरोधी और पंजाब विरोधी रही है, अब पंजाब और उसके किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है: हरपाल सिंह चीमाफिलीपींस में आसमान में टकराए एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा
1 min read

पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ठंड बढ़ने के आसार

पंजाब में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ आंधी आने की भी चेतावनी दी गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

राज्य में औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि, फरीदकोट 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। शुक्रवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहा और सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी दर्ज मौसम केंद्र पर बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 26 और 27 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के अलग-अलग शहरों में अधिकतम तापमान में अंतर दर्ज किया गया। फरीदकोट के बाद बठिंडा में 33.4 डिग्री, पटियाला में 31.0 डिग्री, लुधियाना और मोहाली में 30.6 डिग्री तथा अमृतसर में 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और फिरोजपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो पठानकोट में सबसे कम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री, मोहाली में 16.7 डिग्री, लुधियाना में 16.8 डिग्री और पटियाला में 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री बढ़ा, लेकिन यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

दिन के समय हल्की गर्मी अभी भी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। दोपहिया वाहन चालकों ने भी गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। अब संभावित बारिश से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे राज्य में ठंड का असर बढ़ सकता है। पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए रहने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *