Live Updates
पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमाकनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायलऑनलाइन शॉपिंग करते समय रहें सावधान! फर्जी वेबसाइट और नकली ऐप्स से ऐसे बचाएं अपना पैसाअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाबपरविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानीजिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवालअमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमापंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमाकनाडा में भीषण सड़क हादसा, हरियाणा के 24 वर्षीय युवक की मौत; पंजाब के 3 युवक घायलऑनलाइन शॉपिंग करते समय रहें सावधान! फर्जी वेबसाइट और नकली ऐप्स से ऐसे बचाएं अपना पैसाअमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाबपरविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानीजिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवालअमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा
1 min read

जिनसे अपने राज्य की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे- केजरीवाल

फिल्म स्टार टाइगर श्राप पर हुए जानलेवा हमले ने भाजपा शासित गुजरात में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद खुंखार गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में इनसे क़ानून व्यवस्था संभल नहीं रही है, वह पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे हैं। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बनाया हुआ है और उसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई हैं।मंगलवार को ये पंजाब में कानून व्यवस्था पर ज्ञान देने आएंगे। लेकिन पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देना इनके दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा।

 

उधर, वरिष्ठ नेता और “आप” पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने ख़ूँख़ार गैंगस्टर्स के लिए गुजरात की जेलों को ‘सेफ हेवन’ बनाकर रखा है और इसका नुक़सान पूरे देश को उठाना पड़ रहा है। इन्होंने ही पाकिस्तान से आने वाले नशे के लिए गुजरात के पोर्ट्स को भी ‘सेफ हेवन’ बनाकर रखा है। और इसका पूरा नुक़सान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी में उठाना पड़ रहा है।

 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेन जी के प्रदर्शन को कुचलने और युवाओं के साथ इंटरनेट पर गाली गलौज करने में व्यस्त मोदी जी के साइबर एक्सपर्ट बतायेंगे कि गैंगेस्टर्स के ये पेज, जिस पर देश के इतने बड़े स्टार्स को धमकियां दी जा रही हैं, गैंगस्टर्स के ये पेज भारत में एक्टिव कैसे हैं? क्या भारत सरकार और महामानव की सारी साइबर फ़ोर्स केवल जेन जी के पीछे झोंक रखी है? देश की सुरक्षा के लिए भी कोई काम कर रहा है या नहीं?

 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने भी टाइगर श्राप पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर कहा कि अगर कोई विपक्ष को नेता भाजपा के ख़िलाफ़ बोलता है तो उसके यहां मोदी जी की ईडी और सीबीआई पहुंच जाते है। कोई कलाकार या सेलिब्रिटी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत ना कर पाए। इसलिए अमित शाह ने लॉरेंस बिश्नोई जैसे गुंडे पाल रखे हैं। मोदी सरकार ने इस देश को बंधक बनाया हुआ है।

 

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि गैंगस्टर्स को भाजपा ने दामाद बनाकर गुजरात में सुरक्षित रखा हुआ है। कहीं बाहर ले जाने पर अमित शाह जी ने रोक लगा रखी है। तो 8 क्या 80 सेलिब्रिटी पर भी फ़ायरिंग कर देंगे तो भी इनका कुछ नहीं बिगड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *