Live Updates
घर में नमक गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इसके पीछे की वजह, क्या कहती हैं ज्योतिष और वास्तु की मान्यताएंसिद्धू मूसेवाला की स्टेज पर होगी वापसी! आज से शुरू होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 3D तकनीक से दिखेगा खास शोपंजाब को मिला नियमित DGP, गौरव यादव की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारीश्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित संत महापुरुषों के साथ हुई विशेष मीटिंग, चार शोभायात्राओं के रूट तय: दीपक बालीपंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: CM भगवंत सिंह मानCM कैंप ऑफिस पर CBI रेड इस बात का संकेत है कि चुनाव समय पर होंगे: CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नूघर में नमक गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इसके पीछे की वजह, क्या कहती हैं ज्योतिष और वास्तु की मान्यताएंसिद्धू मूसेवाला की स्टेज पर होगी वापसी! आज से शुरू होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 3D तकनीक से दिखेगा खास शोपंजाब को मिला नियमित DGP, गौरव यादव की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारीश्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित संत महापुरुषों के साथ हुई विशेष मीटिंग, चार शोभायात्राओं के रूट तय: दीपक बालीपंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: CM भगवंत सिंह मानCM कैंप ऑफिस पर CBI रेड इस बात का संकेत है कि चुनाव समय पर होंगे: CM भगवंत सिंह मानभगवंत मान सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का किया गठन: बलतेज पन्नू
1 min read

सिद्धू मूसेवाला की स्टेज पर होगी वापसी! आज से शुरू होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर, 3D तकनीक से दिखेगा खास शो

जिस आवाज ने दुनिया भर में पंजाबियों के दिलों पर राज किया, वह एक बार फिर स्टेज पर गूंजने जा रही है। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक खास अनुभव सामने आने वाला है। उनका ‘Signed To God World Tour 2026’ होलोग्राम तकनीक के जरिए शुरू हो रहा है। इस टूर की शुरुआत कनाडा के टोरंटो शहर से होगी, जहां 3D तकनीक की मदद से सिद्धू मूसेवाला की डिजिटल स्टेज परफॉर्मेंस दिखाई जाएगी।

इस शो की खास बात यह है कि इसमें सिद्धू मूसेवाला की असली आवाज के साथ 3D होलोग्राम प्रोजेक्शन, सिनेमैटिक विजुअल और स्टेज इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के जरिए दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की कोशिश होगी, जैसे सिद्धू मूसेवाला खुद स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हों। हालांकि, यह उनकी असली लाइव परफॉर्मेंस नहीं होगी, बल्कि तकनीक की मदद से तैयार किया गया एक डिजिटल शो होगा।

‘Signed To God World Tour’ की शुरुआत 9 अक्टूबर को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में होनी तय है। इसके बाद वैंकूवर, कैलगरी और अमेरिका के कुछ शहरों में भी शो आयोजित किए जाएंगे। टूर से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, इसे आठ देशों तक ले जाने की योजना है, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन देशों में शो की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों और अलग अंदाज से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। उनके निधन के बाद भी उनका संगीत फैंस के बीच उनकी यादों को जिंदा रखे हुए है। अब यह होलोग्राम टूर उनके चाहने वालों को उनकी आवाज और स्टेज परफॉर्मेंस से दोबारा जुड़ने का मौका देगा। इस टूर को लेकर दुनियाभर में रहने वाले पंजाबियों की नजरें टोरंटो में होने वाले पहले शो पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *