Live Updates
कबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ापंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूकबड्डी स्टार यादविंदर सिंह उर्फ ​​यादा सुरखपुरिया ने थामा ‘आप’ का दामन, CM भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागतचंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 दिसंबर को होगी वोटिंगपंजाब में 100 साल पुराने पुल अभी भी खड़े हैं, लेकिन अकाली-भाजपा राज में बने पुल टूट रहे हैं: बलतेज पन्नूभगवंत मान सरकार ने ‘न पर्ची, न खर्ची’ के सिद्धांत पर पूरी तरह से मेरिट के आधार पर करीब 72,000 सरकारी नौकरियां दी हैं: अमन अरोड़ापंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत बटाला में आप की बड़ी बाइक रैली, 700 से ज़्यादा बाइकर्स ने लिया हिस्सा26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नू
1 min read

राजा वड़िंग का इस्तीफा, आज राहुल गांधी से होगी मुलाकात

पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे आंतरिक मतभेदों और संगठनात्मक फीडबैक के बाद सामने आया है। पंजाब मामलों के प्रभारी सचिन पायलट की ओर से पार्टी नेताओं के साथ की गई बैठकों के बाद हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी गई थी।

राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के हवाले से सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। इसके अलावा परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेताओं के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

यह बदलाव पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश इकाई में गुटबाजी से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया गया है। हालांकि, नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान की ओर से ही किया जाना है।

राजा वड़िंग के पद से हटने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि कांग्रेस हाईकमान पंजाब की कमान किस नेता को सौंपती है और प्रदेश इकाई में अगला संगठनात्मक बदलाव क्या होता है। आज राजा वड़िंग की राहुल गांधी से मुलाकात भी होनी है, ऐसे में इस मुलाकात को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *