Live Updates
नशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए SIT को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर से जुड़े बदलाव, ग्राहकों के लिए जानना जरूरीअमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, DCP ने माता-पिता और छात्रों से न घबराने की अपीलएशियाई खेलों 2026: भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने रचा इतिहास, भारत के खाते में 10 Gold समेत 59 मेडलLPU विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 4 FIR दर्ज; हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरूनानकसर संप्रदाय के प्रमुख ने ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) अधिनियम, 2026’ पारित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना कीसुरक्षा देने में नाकाम भाजपा सरकार बेटियों की आजादी पर लगा रही पाबंदी- केजरीवालनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए SIT को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर से जुड़े बदलाव, ग्राहकों के लिए जानना जरूरीअमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, DCP ने माता-पिता और छात्रों से न घबराने की अपीलएशियाई खेलों 2026: भारतीय निशानेबाजों और तीरंदाजों ने रचा इतिहास, भारत के खाते में 10 Gold समेत 59 मेडलLPU विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 4 FIR दर्ज; हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरूनानकसर संप्रदाय के प्रमुख ने ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) अधिनियम, 2026’ पारित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना कीसुरक्षा देने में नाकाम भाजपा सरकार बेटियों की आजादी पर लगा रही पाबंदी- केजरीवाल
1 min read

LPU विवाद में पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 4 FIR दर्ज; हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू

LPU विवाद को लेकर अब पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। फगवाड़ा में छात्रों के प्रदर्शन और इस दौरान हुई हिंसा के मामले में कपूरथला पुलिस की ओर से अब तक कुल 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। रविवार को छात्रों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद अब इस पूरे विवाद से जुड़े तीन और केस दर्ज किए गए हैं।

फगवाड़ा सदर पुलिस थाने में दर्ज मामले में हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नेशनल हाईवे पर यातायात रोकने समेत कई धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में तीन पुलिस वाहनों को आग लगाने की घटना को भी इस जांच का हिस्सा बनाया गया है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब मौके पर मौजूद वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और अन्य सबूतों की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद संबंधित लोगों को मामले में नामजद किया जाएगा।

इसके साथ ही यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई तोड़फोड़ और चोरी से जुड़े मामलों की भी जांच जारी है। पुलिस की ओर से कैंपस की CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो को इकट्ठा किया जा रहा है। खास तौर पर उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर चेहरा ढककर कैंपस में दाखिल होने की कोशिश की।

पुलिस अब यूनिवर्सिटी के डेटा बैंक की भी मदद ले रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों में कितने यूनिवर्सिटी के छात्र थे और कितने बाहरी व्यक्ति। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान कैंपस में कौन-कौन लोग मौजूद थे।

इस पूरे मामले की जांच के लिए पहले ही SIT का गठन किया जा चुका है। अब जांच टीम घटना से जुड़े वीडियो, CCTV फुटेज और अन्य सबूतों को जुटाकर उनकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल LPU विवाद में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां या नाम सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *