Live Updates
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतCM भगवंत मान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सरकारी बस सेवाओं को लेकर दिए निर्देशघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित
1 min read

“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की गुरुवार को पहली बैठक हुई। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनके आवास पर हुई बैठक में पीएसी से जुड़े पंजाब के नए सदस्य सीएम भगवंत सिंह मान और मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी शामिल हुए। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पंजाब, गोवा और गुजरात में होने वाले चुनावों को जितने को लेकर गहन मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भगवंत सिंह मान के काम से बेहद खुश है और उन्हें दोबारा बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहती है, जबकि गोवा और गुजरात की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है।

पीएसी की बैठक में हुई चर्चा के बारे में “आप” के वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बताया कि नई पीएसी की पहली मीटिंग में सबसे पहले राजस्थान के बारां में मिली अप्रत्याशित जीत पर चर्चा हुई। जिस तरह से बारां के लोगों ने भाजपा की नीतियों को नकारा है, उससे यह उम्मीद बनी है कि आज भाजपा के सामने अगर एक बेहतर विकल्प खड़ा हो, तो लोग उसे देख रहे हैं और ढूंढ रहे हैं। बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और मैं राजस्थान के बारां जाकर वहां रोड शो करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि दूसरी चर्चा पंजाब, गोवा और गुजरात के चुनावों और वहां की तैयारियों पर हुई। वहां संगठन बहुत अच्छा काम कर रहा है और पंजाब के लोग दोबारा सरकार चाह रहे हैं। गोवा और गुजरात में लोग बदलाव चाह रहे हैं और भाजपा से आहत होकर बदलाव ढूंढ रहे हैं। इस बात पर भी चर्चा हुई कि इसे जीत में कैसे बदला जाए।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि पीएसी में तीसरी चर्चा यूपीआई को लेकर हुई। सरकार ने ट्रंप के दबाव में यूपीआई को लेकर जो फैसला लिया है, उससे पूरे देश के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे लोगों को अपना पैसा खर्च करने के लिए अब फीस चुकानी पड़ेगी। यह बड़ा अजीब है कि आज रिजर्व बैंक हमें एक नोट जारी करता है और जब हम उसे खर्च करते हैं, तो उस नोट को बनाने और देने का सारा खर्चा रिजर्व बैंक और सरकार उठाती है। अगर मेरी जेब में 100 रुपए का नोट है, तो रिजर्व बैंक मुझसे यह नहीं कहता कि मुझे 101 रुपए दो तब मैं 100 रुपए दूंगा, बल्कि उसकी वैल्यू मेरे लिए 100 रुपए ही होती है।

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि लेकिन यूपीआई में, जिसमें कोई खर्चा नहीं हो रहा और कोई प्रिंटिंग नहीं हो रही, उसमें ट्रंप के दबाव में आम जनता के ऊपर बोझ डाला जा रहा है। इस पूरे स्कैम का 80 फीसद फायदा अमेरिकी कंपनियों को होगा। मोदी जी ने ट्रंप के दबाव में यह फैसला लिया है और पीएसी में इसकी जोर-शोर से चर्चा हुई। इस मुद्दे को पार्टी और संगठन की तरफ से उठाया जाएगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक और महत्वपूर्ण चर्चा इस खुलासे पर हुई कि दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कैसे फर्जी वोट का खेल खेला था। अभी एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कैसे अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा में अचानक चुनाव से पहले फर्जी वोट बनाए जाते हैं। एक-एक घर में 50-50 और 100-100 वोट खड़े कर दिए जाते हैं और चुनाव आयोग शिद्दत से भाजपा की सेवा और उनकी चरण वंदना करते हुए उन वोटों को बना देता है।
भाजपा ने नई दिल्ली विधानसभा में कैसे फर्जी वोट बनवाए थे, मीडिया रिपोर्ट उसका भी खुलासा हो गया है –
मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब जब एसआईआर हुई है, तो वे सारे के सारे वोट काट दिए गए हैं। चुनाव से ठीक पहले जितने भी वोट बने थे, वे सब के सब फर्जी थे और उनमें से 40 फीसद तो एसआईआर में भी फर्जी पाए गए हैं। अब देखना है कि चुनाव आयोग इस बात का कैसे संज्ञान लेगा।

पंजाब चुनाव की तैयारियों से जुड़े एक सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। भगवंत मान की सरकार के काम से लोग बहुत खुश हैं और “आप” सरकार को दोबारा लाना चाहते हैं तथा भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। पंजाब के लोग यह भी जानते हैं कि बाय चांस अगर भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो पुरानी पार्टियां फिर से नशे को फैलाएंगी, जनता के पैसे पर डकैती डालेंगी, रोजगार में बेईमानी करेंगी और व्यापारियों को लूटेंगी। पंजाब के लोग उस पुराने दौर को वापस लौटते हुए नहीं देखना चाहते हैं।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि अभी थोड़े दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की मीटिंग हुई थी, जिसके बाद नेशनल एग्जीक्यूटिव की मीटिंग ने नई पीएसी का गठन किया था, जिसमें अरविंद केजरीवाल को संयोजक बनाया गया और कुछ नए सदस्य भी उसमें जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *