Live Updates
5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहरकर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरकआप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरेंपंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थीअभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा5 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहरकर्मचारियों के DA मुद्दे पर अमन अरोड़ा का बड़ा बयान, बोले- सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के पूरकआप का अकालियों पर पलटवार, बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरेंपंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 13 अगस्त की सूची अंतिम नहीं थीअभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
1 min read

मिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश को साफ-सुथरा बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई अभियान को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस रोजाना खुद ग्राउंड पर उतरकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में हरजोत सिंह बैंस ने नंगल के वार्ड नंबर 14 का दौरा किया और ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत चल रहे सफाई कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने इलाके में सफाई व्यवस्था, कचरा उठाने की प्रक्रिया और सफाई कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे काम की स्थिति को देखा।

मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और सफाई टीमों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। सरकार का फोकस शहरों और कस्बों में कूड़े के ढेर और गंदगी वाले स्थानों को खत्म कर लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर है।

‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत केवल सफाई अभियान चलाने पर ही नहीं, बल्कि इसकी लगातार निगरानी और जवाबदेही पर भी जोर दिया जा रहा है। मंत्री का खुद मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पंजाब सरकार का लक्ष्य प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए साफ वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के साथ ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत ग्राउंड लेवल पर सफाई कार्यों की निगरानी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *