Live Updates
Packaged Foods की Labelling में हो सकता है बड़ा बदलाव, 10 सितंबर को Supreme Court में अहम सुनवाईसरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman AroraIndustry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुतBhagwant Mann सरकार द्वारा Written Assurance के बाद किसानों ने Chandigarh-Mohali Border पर चल रहा धरना समाप्त कियाPawan Tinu ने 2016 से अटके NH-03 Four-Laning Project का मुद्दा उठाया, DPR की मंजूरी और जल्द Tender जारी करने की मांगमुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्चदाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंहPackaged Foods की Labelling में हो सकता है बड़ा बदलाव, 10 सितंबर को Supreme Court में अहम सुनवाईसरकार पहले ही 85,000 कर्मचारियों की 60% DA की मांग पूरी कर चुकी है, बाकियों के लिए केंद्र के बराबर वेतन सुनिश्चित करने के लिए तैयार: Aman AroraIndustry Minister Arora द्वारा UAEIC के Secretary-General अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात; UAE Investors के समक्ष पंजाब को पसंदीदा Investment Destination के रूप में किया प्रस्तुतBhagwant Mann सरकार द्वारा Written Assurance के बाद किसानों ने Chandigarh-Mohali Border पर चल रहा धरना समाप्त कियाPawan Tinu ने 2016 से अटके NH-03 Four-Laning Project का मुद्दा उठाया, DPR की मंजूरी और जल्द Tender जारी करने की मांगमुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्चदाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंह
1 min read

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिन भर अस्पतालअलग-अलग थानों से लेकर जंतर मंतर तक की भागदौड़ की। सबसे पहलेवह सांसद संजय सिंहदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ आरएमएल अस्पताल पहुंच कर पुलिस के लाठीचार्ज से घायल छात्रों का हाल जाना। इसके बाद वह मंदिर मार्ग और संसद मार्ग थाने जाकर गिरफ्तार लोगों को रिहा करवाया। फिर वह जंतर मंतर जाकर धरने पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से हमने झूठे केस लगाकर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया। मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोगों को बुरी तरह डंडे मारेआंसू गैस के गोले छोड़े और पत्थर बरसाए। अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहींबल्कि मोदी जी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ-देश बचाओ।

 

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के हिम्मत को सलाम करते हुए कहा कि इन युवाओं ने दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह को ललकारने की हिम्मत की है। सोमवार को पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से मोदी को इन युवाओं के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं अभी घायल लोगों से मिला हूं। पुलिस ने लोगों को बुरी तरह से डंडे मारे हैंउन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पत्थर बरसाए गए। किसी का सिर फोड़ दिया है तो किसी की टांग तोड़ दी है। कई लोगों को फ्रैक्चर आए हैं और बहुत सारे लोगों को गिरफ्तार हुआ है। आज सुबह से मैं खुद एक-एक थाने में जाकर पता कर रहा हूं कि लोग कहां गिरफ्तार हैं। मैं सुबह से लगभग 70-80 लोगों को छुड़वा चुका हूंजिन्हें झूठे केस लगाकर गिरफ्तार किया गया था।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी और एंटी-नेशनल हैं। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि सबसे बड़े आतंकवादी और एंटी-नेशनल आप खुद हैं। ये बच्चे इस देश का भविष्य हैं। आपने पिछले 12 सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। आपसे नीट का एक एग्जाम ठीक से नहीं होताआप देश क्या चलाएंगेमुझे लगता है कि अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहींबल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओदेश बचाओ।

 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज सुबह-सुबह मोदी जी की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जो लोग आंदोलन में आए थेउन पर केस करेंगे। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं कि केस करके दिखाएं। युवा केस से बिल्कुल न डरेंआम आदमी पार्टी युवाओं के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी और छुड़ाकर ले आएंगे। मोदी जी ने मुझे भी झूठे केस में जेल भेजा थालेकिन मैं भी बाहर आ गया। मैं न डरा और न ही टूटा। हमारे युवाओं को भी टूटना या डरना नहीं हैअपने अंदर का डर निकाल दीजिए। जिस दिन डर निकल गयाउस दिन आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

 

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से ेकहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगीजब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और देश में एक अच्छा एजुकेशन सिस्टम लागू नहीं होगातब तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। आप सब चिंता मत करनाहम आपके साथ हैं। एक तरफ देश के 140 करोड़ लोग हैं और दूसरी तरफ अकेले मोदी हैं। मोदी ने इस देश के लोगों पर हमला बोला हैअब देखना देश के लोग उन्हें कैसे मजा चखाते हैं।

 

इससे पहलेआरएमएल अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस बर्बरता से हमला करवाया गया थाउसमें कई बच्चे और पुलिस वाले घायल हुए थे। उनमें से कई घायल बच्चों और पुलिस वालों को यहां आरएमएल अस्पताल में लाया गया था। मैं आज यहां उन सभी घायल लोगों से मिलने के लिए आया था। हमें बताया गया है कि एक बच्ची को छोड़कर बाकी सभी घायल बच्चे और पुलिस वाले डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक बच्ची आईसीयू में है और उसकी हालत काफी क्रिटिकल है। हमने उसके रिश्तेदारों से बात की और उन्होंने भी बताया कि वह बेहद गंभीर स्थिति में है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी स्वस्थ हो और ठीक होकर दोबारा अपने परिवार के बीच लौटे।

 

वहींसंसद मार्ग थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से पुलिस ने मोदी सरकार के निर्देश पर जबरदस्त तानाशाही करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और बिना एफआईआर के उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस वजह से कई बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले बहुत चिंतित हैं कि उनके बच्चे आखिर कहां गए। हमने संसद मार्ग थाने की पुलिस से मुख्य रूप से तीन जानकारी मांगी है। पहलासोमवार के प्रदर्शन से संबंधित किस-किस के खिलाफ कौन-कौन सी एफआईआर दर्ज की गई हैउसकी सूची दी जाए। दूसराजितने बच्चे अभी बिना एफआईआर के हिरासत में हैंवे कहां हैंकिस थाने या किस जेल में हैंउसकी सूची दी जाए। और तीसराक्या एफआईआर दर्ज होने के बाद कोई गिरफ्तारी हुई हैअगर हांतो उन गिरफ्तारियों की भी सूची दी जाए।

 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने सुबह जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया थाउस पर अब तक दो शिकायतें आई हैं और हमने वे दोनों शिकायतें पुलिस को सौंप दी हैं। एक बच्चा गायब हैजिसे उसके माता-पिता ढूंढ रहे हैं। हमने पुलिस को उसका नाम और पूरी जानकारी दे दी है ताकि वे पता करके बताएं कि उसे कहां और किस थाने में रखा गया है।

 

अरविंद केजरीवल ने कहा कि पुलिस ने मंदिर मार्ग थाने में सोमवार से लगभग 11 बच्चों को हिरासत में रखा हुआ है। हमने पुलिस से पूछा है कि उन्हें क्यों हिरासत में रखा गया हैउन्हें कब छोड़ेंगे या उन पर एफआईआर करके उन्हें गिरफ्तार करेंगेइसकी पूरी जानकारी दी जाए। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे घंटे के अंदर हमें पता करके बताएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *