Live Updates
घटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मानघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मान
1 min read

पंजाब के 16 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार पंजाब में 22 जून तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

उन्होंने बताया कि 17 जून तथा 19 से 22 जून के बीच राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *