Live Updates
पंजाब में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहतNEET-UG री-एग्जाम के लिए NTA का बड़ा फैसला, उत्तर पुस्तिका का लेआउट बदला, रफ वर्क के लिए मिलेंगे ज्यादा पेजलुधियाना पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस, ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई व्यवस्था का लिया जायजागीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिरे Nait, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्तिडीजल खरीद पर केंद्र सरकार की सख्ती, अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल मिलेगाकेंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – CM भगवंत सिंह मानवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकेंपंजाब में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहतNEET-UG री-एग्जाम के लिए NTA का बड़ा फैसला, उत्तर पुस्तिका का लेआउट बदला, रफ वर्क के लिए मिलेंगे ज्यादा पेजलुधियाना पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस, ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई व्यवस्था का लिया जायजागीत ‘रील’ को लेकर विवादों में घिरे Nait, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्तिडीजल खरीद पर केंद्र सरकार की सख्ती, अब एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल मिलेगाकेंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – CM भगवंत सिंह मानवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें
1 min read

पंजाब में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

भीषण गर्मी और लू के लंबे दौर के बाद पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत तापमान करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है और यह सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले चार दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 जून के लिए पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान मौसम लगातार सक्रिय रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 13 से 17 जून तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *