Live Updates
26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची
1 min read

पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 1 जून से 30 जून तक रहेंगे बंद

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 1 जून से 30 जून 2026 तक बंद रहेंगे।

शिक्षा विभाग के इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को तेज गर्मी और हीटवेव के प्रभाव से बचाना है। पिछले कुछ दिनों के दौरान पंजाब के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।

इस संबंध में शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये आदेश राज्य के सभी शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन समितियों को भेज दिए गए हैं, ताकि छुट्टियों के फैसले को तुरंत लागू किया जा सके।

वहीं, गर्मी के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन भी पहले ही स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर चुका है। मौसम विभाग की ओर से लगातार जारी हीटवेव चेतावनियों को देखते हुए यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

अब विद्यार्थी पूरे एक महीने की गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे। स्कूल दोबारा कब खुलेंगे, इस संबंध में शिक्षा विभाग जुलाई महीने में आगे की जानकारी जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *