Live Updates
26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची26 नवंबर को मोगा में आप की महा रैली के साथ बजेगा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल: शेरी कलसीअकाली दल (बादल) को अजमेर सिंह लखोवाल के समर्थन ने उनकी मौकापरस्त राजनीति को बेनकाब किया: बलतेज पन्नूजितना समय पंजाब में ‘आप’ की सरकार रहेगी, भलाई योजनाएं जारी रहेंगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानमोदी सरकार के मंत्री ने माना, पंजाब में पराली जलने में ऐतिहासिक कमी आई- केजरीवालकनाडा में पंजाबी मॉडल नवजोत कौर ने बढ़ाया मान, दस्तार पहनकर फैशन शो के रैंप पर किया वॉकपटियाला-संगरूर हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा; दो ट्रक लटकेजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार संशोधन एक्ट के आपसी सहमति से हल के लिए पंजाब सरकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी श्री अमृतसर साहिब पहुंची
1 min read

पटना में बड़ा नाव हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव; 2 की मौत, 5 लोग लापता

बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। उमानाथ गंगा घाट पर तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच एक नाव गंगा नदी में पलट गई, जिसमें करीब 14 से 15 लोग सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग नाव के जरिए गंगा नदी पार कर दियारा क्षेत्र में सब्जियों की कटाई करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते नाव गंगा नदी में पलट गई और उसमें सवार सभी लोग पानी में डूबने लगे।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद अन्य नाव चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस हादसे में अब तक एक महिला और एक युवक की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बारह थाना के एसएचओ ब्रजकिशोर सिंह, सीडीपीओ रामकृष्ण, एसडीएम गरिमा लोहिया और सर्किल ऑफिसर डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने तुरंत SDRF की टीम को मौके पर बुलाया, जो गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नदी में तेज बहाव और खराब मौसम के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

हादसे के बाद उमानाथ गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में बाधा न डालें। साथ ही खराब मौसम के दौरान नाव यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *