Live Updates
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेलुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरारस्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आपनए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमात्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतेंबाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चरराजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफावैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बनेलुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरारस्कूल ऑफ़ एमिनेंस, राम नगर के बारे में झूठे दावे आप सरकार को बदनाम करने के मकसद से किए गए थे: आपनए पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह अकाली दल में रहते हुए ड्रग्स और ‘बेअदबी’ के मुद्दे पर चुप क्यों रहे? – हरपाल सिंह चीमात्योहारों से पहले सोना-चांदी हुई महंगी, आज फिर बढ़ीं कीमतेंबाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चरराजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा, बोले- मैंने खुद दिया इस्तीफा
1 min read

पंजाब के सरकारी दफ्तरों और सभी स्कूलों का बदला समय, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 25 मई, सोमवार से पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों और सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों और आम लोगों को दोपहर की तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए लिया गया है।

सीएम मान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि सरकार जनता की सेहत और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह जरूरी कदम उठाया गया है।

इसी बीच शुक्रवार सुबह पंजाब के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई शहरों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जालंधर और पठानकोट में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गुरुवार को पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं चंडीगढ़ और मोहाली में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 घंटों में चंडीगढ़ और मोहाली में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि 24 मई से 26 मई के बीच मौसम फिर से साफ रहने की संभावना है, जिसके चलते तापमान दोबारा बढ़ सकता है और 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *