Live Updates
अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाबपीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाएजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवालपंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातेंमोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायकअयोध्या से जनकपुर धाम पहुंची पहली सीधी ट्रेन, PM मोदी और नेपाल के PM बलेन शाह ने दिखाई थी हरी झंडीमोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाबपीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाएजागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवालपंजाब में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में भी ठंडी होंगी रातेंमोगा में 26 नवंबर को होगी ‘खुशहाल पंजाब महा रैली’, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक
1 min read

गुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामला

गुरदासपुर में एसडीएम के तौर पर सेवाएं दे रहीं पीसीएस अधिकारी अनुप्रीत कौर रंधावा को आज सुबह करीब 7 बजे पट्टी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक बनाए जा रहे हाईवे प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन में कथित गबन मामले से जुड़ी हुई है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन के आरोप लगे हैं और इस संबंध में पहले से केस दर्ज है। जांच एजेंसियां काफी समय से मामले की जांच कर रही थीं, जिसके बाद अब यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

बताया जा रहा है कि हाईवे प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे और रिकॉर्ड में गड़बड़ियों को लेकर यह मामला चर्चा में आया था। जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी।

गौरतलब है कि गुरदासपुर से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने भी जिला परिषद चुनावों के दौरान एसडीएम अनुप्रीत कौर रंधावा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का मुद्दा सार्वजनिक तौर पर उठाया था। उन्होंने चुनावों के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कथित गड़बड़ियों पर सवाल खड़े किए थे।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *