Live Updates
कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई सैन्यकर्मियों की मौतकोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत; कई घायलअजय देवगन के बंगले पर BMC की कार्रवाई? PR टीम ने खबरों को बताया बेबुनियादपंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्तपंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ीकपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलीबच्चों के लिए इंटरनेट पर बैन लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी; ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोरकनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई सैन्यकर्मियों की मौतकोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत; कई घायलअजय देवगन के बंगले पर BMC की कार्रवाई? PR टीम ने खबरों को बताया बेबुनियादपंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्तपंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ीकपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलीबच्चों के लिए इंटरनेट पर बैन लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी; ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोर
1 min read

आम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा चरणजीत सिंह परोवाल गुरदासपुर के Trade Wing का जिला इंचार्ज नियुक्त

Aam Aadmi Party पंजाब ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ट्रेड विंग, यूथ विंग और महिला विंग में कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इन फैसलों से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी।

ट्रेड विंग में चरणजीत सिंह परोवाल को गुरदासपुर का जिला इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश कुमार मेहता को बटाला का हलका कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे संगठन को और मजबूत करेंगे।

इसके अलावा, पार्टी ने कई जिलों और चुनाव क्षेत्रों में यूथ विंग का भी विस्तार किया है। नए पदाधिकारियों को जिला इंचार्ज और जिला सचिव जैसे अहम पद दिए गए हैं, ताकि युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच को और बढ़ाया जा सके और कैडर में नया जोश भरा जा सके।

महिला विंग में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। दसूहा और मुकेरियां समेत कई क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। इन पदों पर नियुक्त नेताओं को महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Aam Aadmi Party पंजाब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *