Live Updates
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसलापंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीभगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्डमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूपुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोरदिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसलापंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीभगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्डमोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नूपुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर
1 min read

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में लगातार मजबूत होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के दिग्गज नेता और शख्सियतें लगातार पार्टी से जुड़ रही हैं। इसी क्रम में आज पंजाब के खेल जगत को उस समय बड़ा बल मिला, जब मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए। उनके साथ ओएसडी राजवीर भी मौजूद थे।

 

रुस्तम-ए-हिन्द और हिन्द केसरी जैसे बड़े खिताब अपने नाम कर चुके पहलवान प्रीतपाल सिंह के आने से पार्टी को न सिर्फ खेल जगत में, बल्कि दोआबा क्षेत्र में भी बड़ी मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रीतपाल सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और नौजवानों का पार्टी पर यह बढ़ता भरोसा दर्शाता है कि पंजाब बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रीतपाल सिंह जैसे जमीन से जुड़े खिलाड़ियों के आने से पार्टी की जड़ें और गहरी होंगी।

 

दूसरी ओर पहलवान प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के उनके मिशन ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पंजाब के नौजवानों को खेलों से जोड़ने और जनहित के कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *