Live Updates
दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर के BnB में 21 मौतें, 6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरेअमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीसहोर्मुज संकट के बीच तेल कंपनियों की चेतावनी, कच्चे तेल की कीमतों में आ सकता है बड़ा उछालपंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारीपंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्जमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धिअंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसादिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर के BnB में 21 मौतें, 6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरेअमृतसर छात्रा आत्महत्या मामले के बाद एक्शन में मान सरकार, निजी स्कूल सालाना सिर्फ 5% ही बढ़ा सकेंगे फीसहोर्मुज संकट के बीच तेल कंपनियों की चेतावनी, कच्चे तेल की कीमतों में आ सकता है बड़ा उछालपंजाब में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारीपंजाब शिक्षा क्रांति: सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की; आईआईटी क्वालीफायरों में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्जमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की कर्ज सीमा में वृद्धिअंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार आप में हुए शामिल, पार्टी की जन हितैषी नीतियों में जताया भरोसा
1 min read

पंजाब में 10वीं-12वीं पास न करने वाले को मर्सी चांस:PSEB का फैसला, 27 अप्रैल से होंगे रजिस्ट्रेशन, एक विषय में पास होना जरूरी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीद वर्ष के उपलक्ष्य में बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने 15 साल यानी 2010 से लेकर अब तक 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अपीयर होकर पास न करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्डन चांस दिया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों से अपील की है कि इस मौके का छात्रों को लाभ उठाना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि यह विशेष मौका उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो कई प्रयासों के बावजूद अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए।

एक विषय पास होने की है शर्त

उन्होंने बताया कि, इस मर्सी चांस के तहत वे छात्र भी शामिल हैं जिन्होंने कम से कम एक विषय पास किया हो। यह सुविधा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बोर्ड सर्टिफिकेट हासिल करने का अंतिम अवसर मिलेगा।

 

15 जुलाई से शुरू होगी परीक्षाएं

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि विशेष परीक्षाएं 15 जुलाई 2026 से आयोजित की जाएंगी। डिटेल डायरेक्शन, विषयवार सिलेबस और आवेदन का लिंक PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह विशेष मौका उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो कई प्रयासों के बावजूद अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए।

बैंस ने पात्र छात्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, अंतिम तिथि न चूकें और नियमित रूप से PSEB की वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी जानकारी के लिए वे अपने नजदीकी जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *