Live Updates
जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालपंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामलानीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नूमुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्रीभगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबलजिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नूमोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?- केजरीवालपंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामलानीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नूमुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्रीभगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल
1 min read

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, इस विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मिली मंजूरी

पंजाब सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके खोलते हुए योजना विभाग में 70 खाली पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह फैसला राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से मंगलवार को लिया गया। जारी बयान में मंत्री ने बताया कि यह भर्ती सांख्यिकी निदेशालय और आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के लिए की जाएगी। इन पदों में समूह-ए, बी और सी श्रेणियों के विभिन्न पद शामिल हैं।

सांख्यिकी निदेशालय में अधिकतर पद

 

मंत्री के अनुसार कुल 70 पदों में से 68 पद सांख्यिकी निदेशालय में भरे जाएंगे। इनमें-

  1. सहायक अनुसंधान अधिकारी के 14 पद
  2. अन्वेषक के 50 पद
  3. रिष्ठ सहायक के 4 पद

आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड में भी भर्ती

 

इसके अलावा 2 पद आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें-

1 पद समूह-ए प्रोग्रामर

1 पद वरिष्ठ सहायक

 

पहले 140 पदों का था प्रस्ताव

 

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि शुरुआत में पंजाब मंत्रिमंडल के समक्ष 140 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, 29 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में इन पदों के 50 प्रतिशत यानी 70 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। मंत्री ने कहा कि अब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती प्रक्रिया को तेज करेगा और इन पदों को पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द भरा जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है, खासकर उन उम्मीदवारों को जो सांख्यिकी और योजना क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *