Live Updates
ईडी की अपनी प्रेस रिलीज ने पोल खोली, गमाडा के खिलाफ कोई एफआईआर या मुख्य अपराध नहीं: आपमहिला आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा महिला नेता के प्रति अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल संबंधी मामले में नोटिस जारी कियामोदी सरकार व्यापारियों, आप वर्करों और पंजाब सरकार के अधिकारियों को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है: मनीष सिसोदियाभाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसीपंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंसचुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजीईडी के अधिकारियों ने मेरे परिवार पर दबाव डाला कि वे मुझे ‘आप’ छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल होने के लिए कहें: हरदीप सिंह मुंडियांईडी की अपनी प्रेस रिलीज ने पोल खोली, गमाडा के खिलाफ कोई एफआईआर या मुख्य अपराध नहीं: आपमहिला आयोग ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार जियाणी द्वारा महिला नेता के प्रति अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल संबंधी मामले में नोटिस जारी कियामोदी सरकार व्यापारियों, आप वर्करों और पंजाब सरकार के अधिकारियों को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है: मनीष सिसोदियाभाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसीपंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के सपने पूरे किए: हरजोत सिंह बैंसचुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजीईडी के अधिकारियों ने मेरे परिवार पर दबाव डाला कि वे मुझे ‘आप’ छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल होने के लिए कहें: हरदीप सिंह मुंडियां
1 min read

AAP ने जालंधर के अशोक मित्तल को दी बड़ी जिम्मेदारी:राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में बने उपनेता

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भी भेज दिया है। पार्टी द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाया जाए और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के कोटे से सदन में बोलने का समय भी न दिया जाए। राघव चड्ढा लंबे समय से राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं और संसद में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें पद से हटाने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

पार्टी ने अशोक मित्तल पर भरोसा जताया

  वहीं, अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। अशोक मित्तल राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और अब उन्हें उपनेता बनाकर पार्टी ने उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि वह सदन में पार्टी की रणनीति को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

आप के राज्यसभा में 10 सदस्य

  पार्टी के वर्तमान में राज्यसभा में 10 सदस्य हैं, जिनमें सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं। राघव चड्ढा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली लोकपाल विधेयक पर काम करते हुए की थी। वह जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने और 2015 के चुनावों के बाद सबसे युवा कोषाध्यक्ष भी बने।

सबसे युवा राज्यसभा सदस्य राघव चड्‌ढा

  उन्होंने 2019 में दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद 2020 में राजेंद्र नगर से विधायक बने और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। 2022 में वह 33 वर्ष की उम्र में राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य बने। उन्होंने संसद में कई अहम मुद्दे उठाए, जिनमें पंचायतों में महिलाओं की वास्तविक भागीदारी और मासिक स्वच्छता जैसे विषय शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने कामगारों की समस्याएं समझने के लिए एक दिन डिलीवरी कर्मी के रूप में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *