Live Updates
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमामालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटनजगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांगचंडीगढ़ में तेज धूप से बढ़ी उमस, बारिश के बाद फिर चढ़ा तापमान; आने वाले दिनों में राहत के आसार₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरीश्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमाआप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमामालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटनजगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांगचंडीगढ़ में तेज धूप से बढ़ी उमस, बारिश के बाद फिर चढ़ा तापमान; आने वाले दिनों में राहत के आसार₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरीश्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमाआप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज
1 min read

Punjab में अगले दो दिन तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट

पंजाब में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने रविवार और सोमवार को पंजाब में आंधी तूफान के बीच वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

कई जगहों पर वर्षा के बीच ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि 30 मार्च को हवा की गति बढ़कर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और इस दौरान सामान्य से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। हालांकि, 31 मार्च और एक अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम सामान्य बना रहेगा। इससे पहले शनिवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा।

पटियाला और बठिंडा में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, फिरोजपुर और फाजिल्का में तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *