Live Updates
भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहतभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी“आप” की नवगठित PAC की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन – मनीष सिसोदियापंजाब में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत
1 min read

पंजाब के इन जिलों में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली! लगेगा लंबा Power cut

पंजाब में आज विभिन्न इलाकों में लंबा पावर कट लगेगा। बिजली विभाग द्वारा जरूरी मुरम्मत कार्य के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके लिए शहरों में पहले से ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है। कई क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली कट लग जाएगा और शाम तक सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 7-7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। आइए जानें प्रमुख इलाकों का विवरण— टांडा उड़मुर/बुल्लोवाल: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के सब-डिवीजन बुल्लोवाल के अंतर्गत आने वाले 66 केवी सब-स्टेशन से जुड़े कई गांवों की बिजली सप्लाई 19 मार्च को बंद रहेगी। एसडीओ इंजीनियर सतपाल सिंह के अनुसार ट्रांसफार्मर टी-वन की मरम्मत के कारण ए.पी. फीडर पंडोरी, धारीवाल और गीगनोवाल प्रभावित रहेंगे। इस दौरान दोसड़का, गीगनोवाल, जरबदीवाल, ताजोवाल, डोगर मुंडियां, पंडोरी खजूर, खडियाला सैनियां, बुरे जट्टां, पंडोरी बाबा दास, लुड्डा, भागोवाल, बुल्लोवाल, डालमबाल, आलावाल, बाकर्पुर, फतेहपुर, लिदड़ा धारीवाल, मिर्जापुर, हुसैनपुर, कोटला नौध सिंह, ढड्डे फतेह, भकला और पंडोरी मायिल आदि गांवों में कृषि मोटरों की बिजली सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। नूरपुरबेदी: एसडीओ दफ्तर सिंहपुर के अनुसार 11 केवी झांगड़ियां फीडर के अंतर्गत झांगड़ियां, करूरा और साखपुर गांवों में 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। काम के अनुसार समय कम या ज्यादा भी हो सकता है, इसलिए उपभोक्ता पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। कोटकपूरा: सिटी सब-डिवीजन पीएसपीसीएल के अनुसार 11 केवी फैक्ट्री रोड फीडर-1 की सप्लाई 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे फैक्ट्री रोड, मुक्तसर रोड, हरी नौ रोड, बाहमन वाला रोड, मोहल्ला निर्माण पुरा, चोपड़ा बाग, गोबिंदपुरी और साहिबजादा फतेह सिंह नगर प्रभावित होंगे। कोट फतूही: 66 केवी सब-स्टेशन भाम से जुड़े 11 केवी सरहाला कलां यूपीएस फीडर की मरम्मत के चलते 19 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई गांवों की बिजली प्रभावित रहेगी। इनमें रसूलपुर, सरहाला कलां, सरहाला खुर्द, मुग्गोपट्टी, माहलां बल्टोहियां, गूंदियां, लक्ष्मीहा, अलावलपुर, भाणा, माहिलपुर के गांव—कुक्कड़ां, गोपालियां, जांगणीवाल बड़ा-छोटा, अटवालां, बागां और मख्खनगढ़ शामिल हैं। जैतो: 220 केवी सब-स्टेशन बाजाखाना में ग्रिड मेंटेनेंस के कारण 19 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इससे 66 केवी सब-स्टेशन जैतो और चैना से जुड़े गांव—चंदभान, गुमटी खुर्द, कोटकपूरा रोड, मुक्तसर रोड, जैतो शहर, बठिंडा रोड, बाजाखाना रोड, कोठे संपरून सिंह, चैना, रामेआणा, भगतूआणा, करीरवाली, बिशनंदी, थरकंडी आदि प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *