Live Updates
चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवालमान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवालहेमकुंड साहिब यात्रा पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अफवाहों को बताया झूठा, बोले- उत्तराखंड में हर जगह मिला प्यार और सम्मानपंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाजसीमा रेखा के भीतर रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत, ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत मिला मालिकाना हकCM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP के मंत्री और विधायकअंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर UNODC और पंजाब जेल विभाग ने नशा, HIV और जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य पर किया विचार-विमर्शचढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवालमान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवालहेमकुंड साहिब यात्रा पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अफवाहों को बताया झूठा, बोले- उत्तराखंड में हर जगह मिला प्यार और सम्मानपंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाजसीमा रेखा के भीतर रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत, ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत मिला मालिकाना हकCM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP के मंत्री और विधायकअंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर UNODC और पंजाब जेल विभाग ने नशा, HIV और जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य पर किया विचार-विमर्श
1 min read

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

CM भगवंत मान ने आज लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी लॉन्च की। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की। लॉन्चिंग के बाद सीएम ने कहा कि हम हिस्सा डालने वाले या लाल थैली लेने वाले नहीं हैं। हमारी बस एक ही चाहत है कि आपका बिजनेस बढ़े और यहां के युवाओं को नौकरी मिल जाए।

सीएम ने कहा कि मैं कॉमर्स का स्टूडेंट रहा हूं इसलिए थोड़ा बहुत जानता हूं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है तो इंडस्ट्री का रंग जरूरी है। आपके कारण कई घरों के चूल्हे जलते हैं। आप भी अन्नदाता हैं। आज आपको दे रहे हैं, कल महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे।

सीएम ने आगे कहा- जो पॉलिसी आज हमने दी है यह इंडस्ट्री के लिए रन वे है इंडस्ट्री ने जितनी उड़ान भरनी है भरे, सरकार आपके साथ है। भारत को विश्व गुरु बनना है तो बिना पंजाब की तरक्की के नहीं बन सकता है।

इससे पहले प्रदेश के इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पॉलिसी देश में कहीं नहीं है। यह पॉलिसी अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लाई गई। उन्होंने बताया कि सीएम का इंडस्ट्री से बहुत प्यार है। कैबिनेट में 10 मिनट में इसे पास किया गया था।

उन्होंने कहा कि इसके लिए 24 कमेटियां बनी थी, जिन्होंने इसके लिए अपनी राय दी। पॉलिसी बनाने में डिपार्टमेंट के अफसर, पंजाब डेवलपमेंट कमिशन, एआई का इस्तेमाल किया है। जितनी भी राय हमें मिली थी उसमें से 77 फीसदी राय मानी। एक प्रतिशत राय केंद्र से संबंधित थी। 22 प्रतिशत रह गए। उन पर भी चर्चा की गई।

पॉलिसी की लॉन्चिंग के बाद जानकारी देते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा।

पॉलिसी की लॉन्चिंग के बाद जानकारी देते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा।

मंत्री अरोड़ा ने बताई पॉलिसी की अहम बातें…

  • इंप्लायमेंट का थ्रेस होल्ड कम है। अगर आप 25 करोड़ की इंवेस्टमेंट करते हैं और आपके पास 50 इंप्लाई हैं तो वो थ्रेस होल्ड की कैटेगिरी में आ जाएंगे।
  • कैपिटल सब्सिडी पहली बार पंजाब में लाए जा रहे हैं। जेडएलडी में 100 प्रतिशत की छूट देंगे। मॉर्डनाइजेशन और एक्सपेंशन पर भी सब्सिडी दी जाएगी।
  • इंसेंटिव पैकेज के लिए 15 साल का समय उद्यमियों को दिया जाएगा। इंप्लायमेंट पर 3000 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति, IT सेक्टर के लिए 5000 रुपए प्रति वर्कर प्रति माह रखा गया है।
  • महिलाएं रात को काम कर सकेंगी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट में इंडस्ट्री लगाने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेंगे।

CM मान बोले- सरकार इंडस्ट्रियलिस्ट को पार्टनर मानती

सीएम भगवंत मान ने कहा हम सभी इंडस्ट्रियलिस्ट को अपना पार्टनर मानते हैं। आप तीन यूनिटों की परमिशन लेंगे तो हम पांच की देंगे, बशर्ते आप हमारे युवाओं को नौकरी दो। हम बस मिलकर पंजाब की तरक्की चाहते हैं।

रंगला पंजाब की नींव रखने में उद्यमी जरूरी

सीएम ने कहा कि उद्यमियों के सुझावों पर यह पॉलिसी बनी है। 78 फीसदी सुझावों को मानकर पॉलिसी तैयार की गई है। सीएम ने कहा कि मैंने सांसद रहते हुए कई स्टैंडिंग कमेटी में काम किया। स्टेंडिंग कमेटी लोगों से सुझाव लेती है और उसके बाद उसे संसद को सौंपते हैं।

पंजाब सरकार ने सभी उद्यमियों की कमेटियां बनाई। उसमें आपने राय दी और उसके आधार पर पॉलिसी बनाई गई है। सीएम ने कहा कि इस पॉलिसी में आपका दिमाग लगा है इसे बनाने वाले आप ही हैं।

हमने संबंधित महकमों को एक जगह कर दिया

भगवंत मान ने कहा कि हमने व्यवस्था को सुधारने के लिए संबंधित महकमों को एक ही जगह केंद्रित कर दिया। हमने बिजली इंडस्ट्री और स्थानीय निकाय को एक जगह किया। सभी विभाग एक दूसरे के साथ जुड़े हैं। जिसका परिणाम यह है कि काम में तेजी आई है।

पॉलिसी में अगर कोई दिक्कत आई तो वो हमें बताएं। उसमें बदलाव की जरूरत है तो उसे बदलेंगे। कागज पर जो लिखा है वो सब कुछ नहीं है। जो पब्लिक हित में होगा वो बदलाव करेंगे।

विपक्ष के पास नहीं है विजन

भगवंत मान ने कहा कि विपक्षियों के पास विजन नहीं है। अकाली दल कह रहा है कि हमें वोट दो हम आपको मोटर साइिकल का टैक्स फ्री करेंगे। ये कोई विजन है। प्रदेश के विकास के लिए विजन बनाना होगा। टाटा स्टील 3200 करोड़ रुपए इंवेस्ट कर 20 मार्च को लुधियाना में अपना प्लांट शुरू कर रहे हैं।

सीएम ने कहा इंडस्ट्री पंजाब में आ रही है तो हमें यहां पर स्किल डेवलपमेंट के इंस्टीट्यूट खोलने पड़ेंगे। बोइंग में जीएनई के सबसे ज्यादा इंजीनियर हैं। ट्रंप का जो जहाज बन रहा है उसका सुपरवाइजर भी जीएनई लुधियाना का स्टूडेंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *