![](https://news24punjab.com/r3e/uploads/2024/02/IMG_20240215_154116-780x470.jpg)
पंजाब में रोकी गई ट्रेनें, टोल भी फ्री, हरियाणा सीएम मनोहर लाल का बयान-किसानों का तरीका ठीक नहीं कल हरियाणा में टोल फ्री करेगी भारतीय किसान यूनियन
पंजाब में किसानों का रेल रोको प्रदर्शन शाम चार बजे तक चलेगा। आंदोलन के कारण 12 से 1 बजे तक के समय की आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर से कटिहार एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर दिल्ली 12498 शान ए पंजाब प्रभावित हुई।किसानों के दिल्ली कूच पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं। बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button