♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी में गोली मारकर गर्भवती महिला की हत्या, पति को मारने आया था आरोपी

पंजाब के तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी में कुछ युवकों ने घर में दाखिल होकर एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वार्ड नंबर दो की है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान सुनीता (30) पत्नी राजा के रूप में हुई है। वह चार महीने की गर्भवती थी। मृतका की सास ने बताया कि उसके बेटे राजा का इलाके के ही बॉबी से झगड़ा हुआ था।

शनिवार को लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। इस दौरान रविवार को बॉबी उनके घर आया और उसने राजा को मारने की नीयत से गोली चला दी। बीच में राजा की पत्नी सुनीता आ गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वारदात का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275