♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पंजाब के लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ गोली लगने से 2 बदमाशों की मौत,1 ASI घायल

पंजाब के लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने से दो बदमाशों की मौत हो गई है। एक एएसआई घायल है। घटना टिप्पा पुल के पास हुई है। कारोबारी संभव जैन से लूट और अगवा करने के मामले में पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सूचना मिलने पर पुलिस इन दोनों आरोपियों का पीछा कर रही थी। दोनों एक्टिवा सवार थे। दोनों सहनेवाला रोड से गांव टिप्पा के जंगल में जा घुसे। पुलिस टीम भी पीछा करते वहां जा पहुंची। इसी बीच आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब 10 मिनट तक दोनों तरफ से 17 राउंड गोली चली। आरोपियों की गोली से एएसआई सुखदीप घायल हो गए। उनके बाजू पर गोली लगी है। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में शुभम और संजीव कुमार की मौत हो गई है।

अगवा करने के बाद कारोबारी की जांघ में मारी थी गोली

18 नवंबर को लुधियाना के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके नूरवाला रोड इलाके में होजरी फैक्टरी चलाने वाले कारोबारी संभव जैन उर्फ शोबी को आरोपियों ने अगवा किया था। आरोपियों ने संभव की पत्नी को फोन कर नकदी और जेवरात की मांग की थी। इसके बाद वे करीब दो से तीन घंटे तक जैन को शहर में ही घुमाते रहे।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपियों ने संभव जैन की जांघ पर गोली मार दी और उसे जगरांव पुल के पास फेंक दिया। वहां से संभव जैन की कार में ही भाग निकले। जैन होजरी के मालिक संभव जैन की नूरवाला रोड पर होजरी फैक्टरी है। जहां होजरी गुड्स तैयार किया जाता है। वह सिद्ध शरमण जी फैब्रिक्स के मालिक प्रेम सागर जैन के भतीजे हैं।

कारोबारी की कार उत्तराखंड के हरिद्वार से बरामद हुई है। यह कार एक दिन लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में एक घर के बाहर खड़ी रही। वहां से अगले दिन आरोपी लेकर भागे। पुलिस को कार की पहले रोपड़ और बाद में अंबाला में लोकेशन मिली। इसके बाद हरियाणा पुलिस के साथ संपर्क कर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि कार उत्तराखंड के हरिद्वार की तरफ गई है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। जांच की गई तो कार वहां से बरामद हुई।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਇਸ ਵਾਰ ਕੌਣ ਬਣੇਗਾ ਤੁਹਾਡਾ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਆਪਣੀ ਰਾਏ ਜਰੂਰ ਦਿਓ

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275