
PM Narendra Modi की मां का निधन: Haryana व Punjab CM ने जताया शोक, हुड्डा ने कहा- मां का जाना बेहद दुखद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर पंजाब और हरियाणा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर दुख जताया। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी की माता हीराबेन मोदी ने अपना 100 वर्षों का कर्मयोगी व तपस्वी जीवन भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का निधन बेहद दुःखद है। महादेव पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति!
भगवंत मान ने भी जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन की दुखद खबर मिली…एक मां का जिंदगी से जाना जीवन की सबसे बड़ी ना पूरी होने वाली कमी है… दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं… ईश्वर माता जी को अपने चरणों में निवास दे। उधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ट्वीट कर दुख जताया।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button