Live Updates
18 वर्षों से सेवा दे रहे हजारों मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती मोदी सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंदमोदी जी ने अपने अहंकार में सोनम वांगचुक का अपमान किया- केजरीवालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवालप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम, सिर्फ झूठे आरोप लगाए: बलतेज पन्नूमाँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेE-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन18 वर्षों से सेवा दे रहे हजारों मनरेगा कर्मचारियों की अनदेखी नहीं कर सकती मोदी सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंदमोदी जी ने अपने अहंकार में सोनम वांगचुक का अपमान किया- केजरीवालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, पंजाब को बिना कुछ दिए लौट गए: कुलदीप सिंह धालीवालप्रधानमंत्री मोदी पंजाब के असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम, सिर्फ झूठे आरोप लगाए: बलतेज पन्नूमाँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगेE-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: CM भगवंत सिंह मानCM भगवंत सिंह मान द्वारा 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपेने से अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन
1 min read

श्री राम मंदिर चंदा-चोरी करने वालों का सबसे बड़ा नेता पंजाब आकर लोगों को ईमानदारी के भाषण दे रहा है: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे की सख्त आलोचना करते हुए कहा है कि गंभीर सवालों के जवाब देने की बजाय, उन्होंने पंजाब के लोगों को झूठ से गुमराह करने और ईमानदारी के भाषण देने को तरजीह दी। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर चंदा चोरी में शामिल लोगों का सबसे बड़ा नेता आज पंजाब में ईमानदारी का पाठ पढ़ाने आया है। पार्टी ने मांग की कि प्रधानमंत्री श्री राम मंदिर चंदा चोरी, गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह के जरिए बार-बार नशे की बरामदगी और केंद्र द्वारा पंजाब के बाकी करीब 50,000 करोड़ रुपए के बकाए के बारे में सवालों के जवाब दें।

‘आप’ ने दावा किया कि भाजपा को पंजाब के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि यह भाजपा की अपनी डबल इंजन सरकार थी जिसने 2014 से 2017 के बीच प्रदेश को बर्बाद किया था। पार्टी ने प्रधानमंत्री पर पंजाब की असल चिंताओं को संबोधित करने की बजाय झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

एक्स पर टिप्पणी करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “श्री राम मंदिर के लिए इकट्ठे किए गए दान की चोरी करने वालों का देश का सबसे बड़ा नेता आज पंजाब में ईमानदारी के भाषण देने आया था।”

एक बयान में ‘आप’ ने कहा, “प्रधानमंत्री पंजाब में ईमानदारी के भाषण देने आए थे, लेकिन उन्हें सबसे पहले राम मंदिर चंदा-चोरी के बारे में सवालों के जवाब देने चाहिए।”

नशे के बारे में प्रधानमंत्री की टिप्पणियों का जवाब देते हुए ‘आप’ ने कहा कि भाजपा को पहले गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर नशीले पदार्थों की बार-बार हो रही बरामदगी के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। पार्टी ने कहा, “इस बात का जवाब देने की बजाय कि नशे की इतनी बड़ी खेप मुंद्रा बंदरगाह तक कैसे पहुंची, भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। देश ने यहां तक अजीबोगरीब बहाने भी सुने हैं कि नशा चूहे खा गए। पंजाब की ओर उंगली उठाने से पहले भाजपा को गुजरात में जो हो रहा है, उसका जवाब देना चाहिए।”

प्रधानमंत्री द्वारा “डबल इंजन सरकार” की अपील को निशाना बनाते हुए ‘आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब भाजपा समर्थित डबल इंजन शासन के नतीजे पहले ही भुगत चुका है। उन्होंने कहा, “2014 से 2017 तक पंजाब में डबल इंजन सरकार थी। उस समय के दौरान ही प्रदेश में ‘चिट्टा’ (नशा) सबसे ज्यादा फैला और गैंगस्टर कल्चर का विकास हुआ। उनके अपने मंत्री ने ही पंजाब में नशा लाए थे। प्रधानमंत्री राजनीतिक भाषण देकर अपनी तथाकथित डबल इंजन सरकार के रिकॉर्ड को मिटा नहीं सकते।”

‘आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी ने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री ने पंजाब पर कर्ज का आरोप लगाया, तो वे केंद्र द्वारा प्रदेश के बकाए के बारे में जानबूझकर चुप रहे। पार्टी ने कहा, “केंद्र पर पंजाब के करीब 50,000 करोड़ रुपए बकाया हैं। पंजाब के बाढ़ राहत फंड लंबित हैं। ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) के पैसे भी रुके हुए हैं। पंजाब का बनता हक देने का ऐलान करने की बजाय, प्रधानमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय हालत के बारे में झूठ फैलाने को तरजीह दी।”

‘आप’ ने कहा कि प्रधानमंत्री की हर चुनाव वाले प्रदेश में गलत जानकारी फैलाने की आदत बन गई है। पार्टी ने जोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री चुनावों का सामना कर रहे प्रदेशों में जाते हैं और लोगों को झूठ परोसते हैं। ऐसी राजनीति कहीं और चल सकती है, लेकिन पंजाब के लोग झूठ पर आधारित राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। पंजाब के लोग सच जानते हैं और ऐसे भाषणों से गुमराह नहीं होंगे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *