Live Updates
पंजाब को धोखा देने के बाद राघव चड्ढा अब राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे: कुलदीप सिंह धालीवालCM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत कीराघव चड्ढा ने फार्म 6 कब भरा, चुनाव आयोग सार्वजनिक करे- अनुराग ढांडाभाजपा को अलग यात्राएं निकालने के बजाय पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में शामिल होना चाहिए: बलतेज पन्नूकांग्रेस और राहुल गांधी को लाशों पर राजनीति करने की आदत हो गई है, पंजाब को ऐसी राजनीति पसंद नहीं: कुलदीप धालीवालपूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवालराहुल गांधी दिल्ली में बैठकर ‘एक्स’ पर राजनीतिक बयान देने के बजाय गांव में आकर ज़मीनी हकीकत देखें: बरिंदर कुमार गोयलपंजाब को धोखा देने के बाद राघव चड्ढा अब राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे: कुलदीप सिंह धालीवालCM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत कीराघव चड्ढा ने फार्म 6 कब भरा, चुनाव आयोग सार्वजनिक करे- अनुराग ढांडाभाजपा को अलग यात्राएं निकालने के बजाय पंजाब में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में शामिल होना चाहिए: बलतेज पन्नूकांग्रेस और राहुल गांधी को लाशों पर राजनीति करने की आदत हो गई है, पंजाब को ऐसी राजनीति पसंद नहीं: कुलदीप धालीवालपूरे देश में नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने वाला पंजाब इकलौत राज्य- केजरीवालराहुल गांधी दिल्ली में बैठकर ‘एक्स’ पर राजनीतिक बयान देने के बजाय गांव में आकर ज़मीनी हकीकत देखें: बरिंदर कुमार गोयल
1 min read

पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इसी बीच, मौसम विभाग ने 25 से 30 जुलाई तक पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। 25 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि 26 जुलाई को भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। 27 जुलाई से बारिश की तीव्रता और बढ़ने की आशंका है।

इसके बाद, 28 और 29 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही, 30 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर गरज और तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने राज्य में मानसून की गतिविधि को सामान्य बताया है। इसके साथ ही, पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान पंजाब में औसतन 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

गुरदासपुर में सबसे अधिक 24.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अमृतसर में 14.4 मिमी बारिश हुई। हालांकि, मोहाली, संगरूर और मानसा जिलों में मौसम शुष्क रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में 30 जुलाई तक कई स्थानों पर तेज हवाओं, गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *