Live Updates
पंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चाराम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांगराम मंदिर चढ़ावा मामले में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवालपंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्टअबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जाराम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवालपंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चाराम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांगराम मंदिर चढ़ावा मामले में देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’देश में शुद्ध पेट्रोल 82 रुपए लीटर मिलना चाहिए, लेकिन सरकार 102 रुपए में दे रही ई-20- केजरीवाल
1 min read

पंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट

पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और फिसलन जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

इस बीच चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवकों में से दो तेज बहाव में बह गए, जबकि एक युवक झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रशासन और राहत दलों ने लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है और अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है। बारिश कम होने के साथ तापमान और उमस में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *