Live Updates
पंजाब के सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, बोले- ‘गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए’केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताजCM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफादोपहर 3 बजे टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर E-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे- केजरीवालपंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमाधर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बालीकबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलानपंजाब के सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, बोले- ‘गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए’केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो बनीं ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’, 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ जीता ताजCM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफादोपहर 3 बजे टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर E-20 के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे- केजरीवालपंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमाधर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बालीकबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान
1 min read

पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा

पंजाब के नए स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य को नया स्थायी पुलिस प्रमुख मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया गया है। इस पैनल में मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सरस्वती चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इससे पहले पंजाब सरकार ने नियमों के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा था। यूपीएससी योग्य अधिकारियों के नामों की सिफारिश करता है, जिसके बाद राज्य सरकार उनमें से एक अधिकारी को स्थायी डीजीपी नियुक्त करती है।

फिलहाल पंजाब पुलिस की कमान कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव के हाथों में है। हालांकि, पंजाब को पिछले कई वर्षों से स्थायी डीजीपी नहीं मिला है, जिसके चलते इस पद को लेकर लगातार चर्चा होती रही है।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि यूपीएससी की ओर से अनुशंसित पैनल में शामिल किसी एक अधिकारी के नाम को मंजूरी देकर पंजाब सरकार जल्द ही नए स्थायी डीजीपी की नियुक्ति का ऐलान कर सकती है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी एक नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंतिम मंजूरी और सरकारी अधिसूचना जारी होने के बाद ही पंजाब के नए स्थायी डीजीपी के नाम पर आधिकारिक मुहर लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *