Live Updates
26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागूक्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवालचंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार26 नवंबर को मोगा की महा रैली में 2027 पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएगी आप, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे मुहिम की शुरूआतपुराने वाहन चलाने वाले सावधान! हर 3 महीने बाद करवाना होगा प्रदूषण टेस्ट, नए नियम लागूक्रिकेट के बाद अब सियासी पारी, BJP ने युजवेंद्र चहल को दी अहम जिम्मेदारीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 1822 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, ननकाना साहिब समेत कई गुरुद्वारों के करेंगे दर्शनकेएल राहुल ने रचा इतिहास, चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनेपुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से बदल कर नीतीश कुमार के नाम पर रखना सिख भावनाओं का अपमान है: कुलदीप सिंह धालीवालचंडीगढ़ में अहमदाबाद, अंबाला और फिरोजपुर रेलवे मंडलों एवं केंद्रीय भंडारण निगम का ‘ट्रेड मीट 2026’ का आयोजन गुजरात, पंजाब और हरियाणा के बीच रेल माल परिवहन एवं व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार
1 min read

कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर Punjab में अलर्ट, अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार।

Punjab में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के मद्देनज़र, राज्य प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल के तहत, अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल में विशेष कोविड वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक Punjab में कुल नौ कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो हरियाणा से संबंधित हैं। इनमें से पांच मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मोहाली का एक मरीज वर्तमान में बिना लक्षणों के है और उसकी स्थिति सामान्य है। हालांकि, चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मृत्यु हुई है, जो हेपेटाइटिस बी और लिवर की बीमारी से भी पीड़ित था। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई है।

स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान स्थिति चिंताजनक नहीं है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें, कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी लक्षण के प्रकट होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

कोरोना की दस्तक के साथ सिविल अस्पताल में बने वार्ड में लगे बेड

देश के बाद राज्य में सामने आ रहे कोरोना मरीजों के बाद प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों को पूरे प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए है। जिसके तहत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार की जा रही है। बुधवार को सिविल अस्पताल में 15 बेड लगाकर कोरोना वार्ड तैयार किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि अभी तक अस्पताल में कोई ऐसा मरीज नहीं आया है जो कोरोना पॅाजिटिव हो, फिर भी तैयारियां पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेष वार्ड, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। सीएस ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट पहले की तरह घातक नहीं है, जो मरीज कोविड पॉजिटिव हो रहे है, वह खुद को रिकवर कर रहे है। फिर भी लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *