
राजनीति दबाव के कारण भाजपा नेता गौरव लूथरा पर गलत FIR करने वाले इस पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज
भाजपा नेता गौरव लूथरा और कुछ युवकों में कुछ दिन पहले जालंधर तहसील परिसर में मारपीट हुई थी। इस मामले में भाजपा नेता गौरव लूथरा विवाद में जालंधर पुलिस कमिश्नर ने बढ़ी कारवाई की है, पहले गौरव लूथरा को तहसील परिसर में पीटने के आरोप में विकास शर्मा उर्फ चीनू व उनके बेटे सहित कुछ लोगों पर पर्चा दर्ज किया गया था, पर बीती शाम पुलिस ने गौरव लूथरा के खिलाफ गलत मामला दर्ज कर दिया था जिसके बाद मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में आया तो जाँच में पता चल कि बिना किसी सीनियर अधिकारी को बताए गौरव लूथरा पर पर्चा दर्ज कर दिया था । जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को सस्पैंड कर दिया है। अब इस मामले में थाना प्रभारी की भूमिका की जाँच की जा रही है।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button