♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शीतलहर की चपेट में Punjab, अगले 3 दिन पड़ेगा घना कोहरा, Chandigarh भी कांपा

पंजाब में मौसम के मिजाज और बिगड़ने वाले हैं और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर के साथ घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। वहीं शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। 

सबसे कम 3.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जबकि अमृतसर का 5.0 डिग्री, लुधियाना का 5.2, पटियाला का 5.8, फरीदकोट का 4.5, गुरदासपुर का 4.8, फतेहगढ़ साहिब का 3.7, फिरोजपुर का 5.6 और जालंधर का 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां खास बात यह है कि पंजाब के तकरीबन सभी शहरों के तापमान में शनिवार को गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन पंजाब के माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्रों के जिले शीत लहर के साथ घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस दौरान रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी। यह गिरावट 2 से 4 डिग्री तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार को पंजाब में दिन के तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट रही।

चडीगढ़ में 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, वायु गुणवत्ता का स्तर खराब

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले मौसम की वजह से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। बढ़ती ठंड ने शहर की हवा को भी प्रभावित किया है। शनिवार को वायु गणवत्ता सूचकांक रेड जोन में पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरा है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं लगातार तीसरे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसका सबसे ज्यादा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा है। शनिवार को सेक्टर-22 में लगे केंद्र पर एक्यूआई 336 तो सेक्टर-53 में एक्यूआई 364 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दियों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ जाता है।

रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन और रात का तापमान अभी नीचे गिरेगा। दिन का तापमान 22 डिग्री तो रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि तेज हवाएं न चलने के कारण सुबह और शाम हल्की धुंध दिखने लगी है। लोगों को पूरे बचाव के साथ घर से बाहर निकलना चाहिए।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275