
भाजपा मंडल प्रधान कुणाल शर्मा ने लिया भाजपा की वरिष्ठ नेत्री भोला शर्मा का आशीर्वाद
जालन्धर : भाजपा मंडल 9 के प्रधान नियुक्त किए गए कुणाल शर्मा ने आज भाजपा महिला मोर्चा जिला वाइस प्रेसिडेंट भोला शर्मा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला सचिव सपना शर्मा, भाजपा मंडल 8 की वाइस प्रेसिडेंट शशि शर्मा भी उपस्थित थीं। कुणाल को बधाई देते हुए भोला शर्मा ने कहा कि पंजाब में निगम चुनाव में भाजपा क्लीन स्वीप करेगी और जो पार्टी को छोड़ गए उनके छोडऩे से भाजपा को फायदा ही हुआ है क्योंकि वे भीतरघात से नुकसान कर रहे थे। कुणाल ने कहा कि वे भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हैं और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। कुणाल ने कहा कि शनिवार को पीएम मोदी का जन्मदिन है और माननीय पीएम मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button