♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में निहंगों और पुलिस के बीच फायरिंग, होमगार्ड जवान की मौत, DSP समेत 10 घायल

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में गुरुवार सुबह पुलिस और निहंग सिंहों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में पीसीआर में तैनात एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं डीएसपी भुलत्थ समेत दस पुलिसवाले घायल हो गए।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती जख्मियों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है तीन घायल पुलिस कर्मियों गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह और अशोक कुमार को सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल से कपूरथला के सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं मृतक की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। फिलहाल फायरिंग बंद है।

छोड़े थे आंसू गैस के गोले

इससे पहले जब माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने स्थिति को नियंतत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह, आईजी जालंधर रेंज एस. भूपति समेत आला अधिकारी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं और इस स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर गुरुद्वारा बेर साहिब में मीटिंग की जा रही है। बुधवार से ही पुलिस वाटर कैनन लेकर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने के लिए प्रयासरत थी।

सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर काबिज होने के बाद बुधवार को बूसोवाल रोड पर डेरा पीर गेब पर कब्जा करते 10 निहंग सिंहों को सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें 2020 में हुई इसी तरह की झड़प में दर्ज हुए कत्ल केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को भी झड़प हुई थी जिस को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी ने केस दर्ज किया गया था।

यह है मामला

एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि कई सालों से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के सामने बाबा बुड्ढा दल 96 करोड़ी संत बलबीर सिंह सिंह का कब्जा चला आ रहा था, जिनकी ओर से अपने दो सेवादारों को गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बिठाया हुआ था, जिनका नाम निरवैर सिंह और जगजीत सिंह है।

 

21 नवंबर सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल के अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दाखिल हो गए और निरवैर सिंह को रस्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया।

 

जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 साथियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादार निहंग सिंहों की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर उक्त 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुइ झड़प में कत्ल समेत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275