
जालंधर में 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने की सम्भावना। इस दौरान ठंड में इजाफा होगा साथ ही अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के बीच अंतर बढ़ सकता है
जालंधर (सौरव शूर) : जालंधर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम हो जाएगा। इस दौरान ठंड में इजाफा होगा ही साथ ही अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के बीच अंतर बढ़ जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप तड़के तथा रात को कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। नवंबर माह के मध्यांतर के बाद से लेकर तापमान में भारी गिरावट के साथ पारा न्यूनतम दस डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। जिसके तहत न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अंतर तो कम होगा ही साथ ही ठिठुरन बढ़ जाएगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम दस डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button