पंजाब कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल कल शाम 4.30 बजे शपथग्रहण
पंजाब कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी 5 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा 8 मंत्री वापसी कर गए हैं। वहीं, नई कैबिनेट में 7 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। मंत्रियों की लिस्ट फाइनल करने के बाद राहुल गांधी वापस शिमला पहुंच गए हैं। वे बैठक करने वहीं से दिल्ली आए थे। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी पंजाब लौटे। जिसके बाद उन्होंने गवर्नर बीएल पुरोहित से मुलाकात की। बाहर आकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल यानी रविवार शाम काे 4.30 बजे सभी मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और डिप्टी CM के तौर पर सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी शपथ ले चुके हैं।

नए मंत्रियों में यह शामिल
मंत्री पद पाने वालों में राजकुमार वेरका, परगट सिंह, संगत गिलजियां, गुरकीरत कोटली, कुलजीत नागरा, राणा गुरजीत और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल हैं। राजकुमार वेरका कैप्टन के करीबी रहे लेकिन मंत्री नहीं बनाए गए। अमृतसर से विधायक वेरका अनुसूचित जाति के बड़े नेता हैं। परगट सिंह सिद्धू के करीबी हैं। वे कैप्टन पर लगातार हमला बोलते रहे। उनका खेल मंत्री बनना तय है। संगत सिंह गिलजियां लगातार कहते रहे कि अनुसूचित जाति का CM बनाने के बाद OBC को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए। वह फिलहाल वर्किंग प्रधान भी हैं।
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button